42% स्कूटरों की बिक्री में पिछले माह दर्ज हुआ उछाल
स्कूटरों की बिक्री में बीते माह फरवरी में 42.3% का बड़ा उछाल आया। देश भर में 7,29,774 यूनिट स्कूटरों की खरीद हुई। इसके मुकाबले मोटरसाइकिलों की बिक्री में 30.8% की वृद्धि दर्ज की गई और 10,96,537 यूनिट बाइक्स बेची गईं। इस तरह फरवरी में टू-व्हीलर की बिक्री में कुल मिलाकर 35.2% की बढ़त सामने आई और 18,71,406 यूनिट लोगों ने खरीदीं। इसके मुकाबले पिछले साल इस माह में 13,84,605 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री हुई थी।
74,573 थ्री-व्हीलर की पिछले माह हुई बिक्री
तीन पहिया यानी थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी मजबूत प्रदर्शन सामने आया। फरवरी में तीन पहिया वाहनों की बिक्री 29% बढ़कर 74,573 यूनिट रही, जबकि पिछले साल यह 57,788 यूनिट थी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी फरवरी माह में अच्छी वृद्धि देखने को मिली। कुल 4,17,705 यूनिट की बिक्री हुई। यह पिछले साल के 3,77,689 यूनिट के मुकाबले 10.6% ज्यादा रही, जबकि इसमें लग्जरी ब्रांड की बिक्री शामिल नहीं रहे।
इरान में हर साल बनती हैं 7 लाख से ज्यादा कारें
अमेरिका से युद्ध के कारण चर्चा में कच्चे तेल के भंडारों के साथ कई कार कंपनियां भी हैं। ईरान की कार इंडस्ट्री की शुरुआत मशहूर कारोबारी अहमद खयामी ने की थी। उन्होंने ईरान खार्दो की नींव रखी थी, जो कारों की मैन्युफैक्चरिंग करती है। साइपा और पारस खार्दो जैसे नाम भी ईरान में कारों के पॉपुलर ब्रांड हैं। इन कंपनियों ने पिछले साल नौ माह में 6,43,000 कारों का उत्पादन किया था। वहां औसतन 7 लाख से अधिक कारों का निर्माण होता है।
