कुलदीप-वंशिका ने की ग्रैंड एंट्री: शाही रिसेप्शन में लगा दिग्गजों का जमघट, मुख्यमंत्री के चरण छूकर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर चाइनामैन कुलदीप यादव के रिशेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां और क्रिकेट के सितारे पहुंचे। जीवनसंगिनी वंशिका सिंह के साथ कुलदीप 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम होटल पहुंचे। होटल पहुंचते ही फूल बरसाकर नव युगल का स्वागत किया गया। कार रिसेप्शन के लिए विशेष रूप से दिल्ली से मंगाई गई थी।

समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर कुलदीप ने आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंच पर पहुंचकर कुलदीप को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। गंभीर ने कुलदीप को प्रमाण किया। 

वायरल तस्वीर (4)

इसके बाद गंभीर ने अपने हाथ पर बंधी घड़ी में समय देखा, कुलदीप से कुछ कहा और मंच से उतरकर चले गए। गंभीर के अलावा शिखर धवन सपरिवार, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल भी शामिल हुए। राजनीतिक हस्तियों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी नवदंपति को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

ये भी पढ़ें  : 
Women's Icc Ranking: महिला वनडे रैंकिंग में मंधाना का जलवा बरकरार, 7वें स्थान पर हरमनप्रीत; न्यूजीलैंड की सोफी की रैंकिंग में गिरावट 

 

संबंधित समाचार