Bareilly: छह माह के लिए पुलिस ने किया था जिला बदर, परिवार संग ईद मनाने आया तो धरा गया
बरेली, अमृत विचार। जिला बदर किया गया आरोपी समय सीमा पूरी होने से पहले ही जिले में प्रवेश करके परिवार के साथ रहने लगा। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि ईंट पजाया निवासी वसीम उर्फ गंठा का 3 फरवरी 2025 को गुंडा एक्ट में चालान किया था। डीएम के आदेश पर आरोपी को थाना पुलिस ने 6 फरवरी 2026 को जिला बदर करते हुए पीलीभीत जिले की सीमा पर छोड़ा था।
सूचना पर पुलिस ने रविवार रात जिला बदर आरोपी को भरतौल रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ ईद मनाने के लिए चोरी छिपे रहने लगा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
