श्रीकृष्ण जन्मस्थान से अयोध्या भेजा गया प्रसाद, रामनवमी पर रामलला को अर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद सोमवार सुबह अयोध्‍या भेजा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया। शर्मा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  : 
प्रयागराज के हार्ट केयर हॉस्पिटल में हंगामा, ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज