Bareilly : फर्जी पीएम किसान एप से हो रही ठगी, निशाने पर लाभार्थी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। किसानों को फोन कर उन्हें मोबाइल पर पीएम किसान एप डाउनलोड करने के लिए फर्जी लिंक और फाइल शेयर की जा रही है। लोगों को गुमराह कर आधार नंबर और ओटीपी पूछकर बैंक खातों में सेंध लगाई जा रही है।

ऐसे ही एक मामला थाना बारादरी क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अशोक कुमार के साथ आया है। उसके खाते से 72,400 रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिये। मामले में बारादारी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया है। इधर, कृषि विभाग ने इस संबंध में लाभार्थियों को आगाह किया है और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

पीड़ित अशोक के मुताबिक, 20 मार्च को उनके व्हाट्सएप नंबर पर पीएम किसान योजना से संबंधित एक संदिग्ध एपीके फाइल का लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल का एक्सेस संभवतः हैकर्स के पास चला गया। इसके तुरंत बाद, अपराधियों ने उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों में सेंध लगा दी। ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 56,000 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक से 9,200 रुपये और भारतीय स्टेट बैंक से 7,200 रुपये पार कर दिए।

इधर, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी का कहना है कि साइबर ठग पीएम किसान योजना से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल एप का निर्माण कर रहे हैं। ये ठग लाभार्थियों को फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से फर्जी लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई लाभार्थी इन लिंक पर क्लिक करता है या फर्जी एप डाउनलोड करता है, ठगों को उनके मोबाइल फोन का एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद वह चालाकी से बैंक खाते की जानकारी जैसे वन टाइम पासवर्ड और आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कंपनियां कर रही हैं अनयूज्ड डेटा की लूट... राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा- 'वैलिडिटी' खत्म होने के साथ समाप्त न हो मोबाइल फोन का अनयूज्ड डेटा
1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card के नियम, अब आधार कार्ड से नहीं होगा काम, जानें पूरी डिटेल्स
VIP संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता... राज्यसभा शून्यकाल के दौरान बोली जया बच्चन, आम लोंगो के लिए दैनिक जीवन में बड़ी बाधा 
शर्मनाक : मदरसा शिक्षक बना हैवान ! नाबालिग छात्र के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
हिमालय की पहाड़ियों में बसा अनोखा मंदिर : दक्षिण भारतीय शैली का मलाह माता सुक्राला मंदिर, प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम