17 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष-  आज आपका मन अत्यंत शांत रहेगा। बच्चे घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे। आपको नए कार्यों से जुड़ना पड़ सकता है।

वृष- आज परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। कार्यकुशलता के कारण कार्यक्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन- आज दूसरों की कमियों पर अधिक ध्यान न दें। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। महिला जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क- आज आपको अपना मन शांत रखने की आवश्यकता है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।

सिंह- आज जॉब में आपके उत्तरदायित्व बढ़ेगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। परिजन आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों की बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें।

तुला- आज बेवजह क्रोध के कारण आपको कठिनाई झेलनी पड़ेगी। संपत्ति में निवेश करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है।

वृश्चिक- आज कारोबार में भाई-बहनों की सहायता लेनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा।

धनु- आज अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम हो जायेंगे। दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर- आज आप बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं।

कुम्भ- आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलेगा। तनाव से बचने के लिये अच्छी नींद अवश्य लें।

मीन-आज आपको उधार वापस लौटाना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कुछ काम रुक भी सकते हैं। शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

संबंधित समाचार