कानपुर : बेकनगंज बाजार में ईद की खरीदारी करने को उमड़ा कई जिलों का हुजूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अपने शहर की बेकनगंज बाजार सभी सुविधाओं से युक्त होने की वजह से महिलाओं की सबसे बड़ी बाजार बन चुकी है। ईद की खरीददारी करने के लिए लाखों महिलाओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। ये बाजार लगभग 10 वर्ग किमी में फैल चुकी है और इस बाजार में कानपुर के अतिरिक्त कानपुर देहात, उरई, हमीरपुर, फतेहपुर, जहानाबाद, बिंदकी, लालगंज, रायबरेली, उन्नाव समेत विभिन्न जिलों के परिवार खरीददारी के लिए उमड़ पड़े हैं।

बेकनगंज बाजार में पुरुष जल्दी खरीददारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते क्योंकि ये बाजार महिलाओं के लिए सुविधा जनक है। यहां महिलाओं के लिए एसी शौचालय, महिलाओं के लिए बच्चों का फीडिंग कक्ष, नमाज कक्ष, ठंडा पानी समेत तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये बाजार ईद के चलते काफी देर तक फैल चुकी है, बेकनगंज, चमनगंज, दलेल पुरवा, टुकनिया पुरवा, हीरामन पुरवा, दादा मियां चौराहा, पेचबाग, चमड़ामंडी, नई सड़क, नाला रोड, मोहम्मद अली पार्क, हलीम कालेज चौराहा, अजमेरी चौराहा, तलाक महल, कर्नलगंज, कागजी मोहाल तक फैल गई है। इस बाजार में कई लाख दुकानें लगी हैं जिनमें रोजा इफ्तार के बाद भारी भीड़ है। 

4

बड़ी ईदगाह के अलावा 200 मस्जिदों में दो-दो बार नमाज

अगर गुरुवार को चांद हो गया तो शुक्रवार अन्यथा शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। बकरमंडी स्थित बड़ी ईदगाह के अलावा कई ईदगाहों एवं लगभग 200 मस्जिदों में दो-दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी। दरअसल योगी सरकार ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसे में मस्जिद और ईदगाह के अंदर की नमाज होती है।

जहां नमाजियों की भीड़ अधिक होती है, वहां दो बार नमाज अदा की जाती है। बड़ी ईदगाह के मुतवल्ली अयाज आलम जफर ने बताया कि पहली नमाज सुबह 8 बजे होगी जबकि दूसरी नमाज सुबह 9.30 बजे अदा की जाएगी। इसी प्रकार शहर की कई मस्जिदों में दो दो बार नमाज पढ़ी जाएगी।

संबंधित समाचार