क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, बुके देकर दिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम योगी ने वर-वधू को बुक्वे देकर आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छुए, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। योगी ने दंपति को गिफ्ट भी भेंट किया।

cats

यह भव्य आयोजन लखनऊ के लग्जरी होटल 'द सेंट्रम' (The Centrum) में आयोजित किया गया, जहां क्रिकेट और राजनीति की दिग्गज हस्तियां जुटीं हैं। कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह (Vanshika) के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी के सात फेरे लिए थे। 

3

शादी के बाद दंपति ने लखनऊ में यह ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें करीब 800 से अधिक मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों के लिए 52 तरह के शानदार व्यंजन तैयार किए गए थे। रिसेप्शन में कुलदीप और वंशिका विंटेज कार (रॉल्स-रॉयस) में सवार होकर पहुंचे। 

 

संबंधित समाचार