शाहजहांपुर : भाजपा की जिला कार्यसमिति घोषित, कई पदों पर नियुक्तियां

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक साल बाद बनी नई टीम

शाहजहांपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने करीब एक साल बाद जिले की कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कमेटी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करते हुए संगठन को मजबूत करने की कोशिश की गई है। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2025 को केसी मिश्रा को जिलाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन इसके बाद जिला कमेटी का गठन नहीं हो पाया था। अब प्रदेश स्तर पर बदलाव के बाद जिले की कमेटी को अंतिम रूप दिया गया है। घोषित सूची में रोहित सिंह, विजय मोहन मिश्रा, विनायक अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, रजनी सिंह, अरुण शुक्ला, सत्यपाल कोरी और प्रशांत पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सौरभ सिंह सोमवंशी, अरुण यादव और सतेंद्र यादव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर मंजू आनंद, सपना कश्यप, लता सिंह और सरिता भास्कर के साथ जीवेंद्र गुप्ता, सुखदेव सिंह, सर्वेश वर्मा लोधी और विपिन शुक्ला को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व संजीव बंसल को सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद यह कार्यसमिति घोषित की गई है, जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखकर प्रतिनिधित्व दिया गया है। 

पार्षदों का भाजपा कार्यालय पर किया गया स्वागत
शासन से नामित पार्षदों का मंगलवार को रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नामित पार्षदों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने नवनिर्वाचित पार्षदों का पटका पहनाकर व पुष्प भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति दें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर प्रदीप पांडेय, अंशुल चौहान, अनिल वाजपेयी बाण, मुकेश राठौर, श्याम बाबू दीक्षित, श्रीदत्त शुक्ला आदि मौजूद रहे।

यह बने हैं नामित पार्षद
राज्यपाल ने शाहजहांपुर नगर निगम के लिए नौ पार्षद नामित किए हैं। नामित पार्षदों में मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अल्पना श्रीवास्तव, सेठ कालीचरन रोड निवासी पूनम
मेहरोत्रा, न्यू चर्च कॉलोनी निवासी राम निवास वाल्मीकि, चमकनी गाड़ीपुरा निवासी राकेश वर्मा हैं। इनके अलावा चौक आला खां निवासी संदीप वर्मा, सरायकाइयां
के पंकज गुप्ता उर्फ अजीत, तेल टंकी के राजेंद्र सिंह, भाटनटोला के अनुज वर्मा, बाडूजई पेशावरी के आशीष शुक्ला और चमकनी गाड़ीपुरा निवासी रामसनेही राठौर
शामिल हैं।

संबंधित समाचार