बिजली : रिचार्ज के दो घंटे के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़े तो करें 1912 पर संपर्क

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार: पावर कारपोरेशन के वाणिज्य निदेशक प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट उपभोक्ताओं को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज के दो घंटे बाद तक बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ता है तो वह 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था अलग से बनाई गई है।

पिछले कई दिनों से काफी संख्या में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ने की शिकायतों का अंबार लगा है। इसके चलते मंगलवार को यूपी पावर कारपोरेशन के वाणिज्य निदेशक सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली में डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित है। बैलेंस शून्य होने पर बिजली स्वतः कट जाती है और उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज करने पर आपूर्ति बहाल हो जाती है। रीचार्ज के बाद 95 से अधिक मामलों में भुगतान प्राप्त होने के कुछ मिनटों में ही कनेक्शन जुड़ जाते हैं। यदि अपरिहार्य स्थिति में दो घंटे के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने पर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में एसएमएस के द्वारा उपभोक्ता को बैलेंस धनराशि के बारे में बार-बार अलर्ट किया जाता है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को माह के आरम्भ में एवं उसके द्वारा रिचार्ज की गई धनराशि का क्रमशः 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने पर प्रत्येक बार एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है। बैलेंस समाप्त होने के उपरांत भी डिस्कनेक्शन में तीन दिन का समय दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी : मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार