Moradabad: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, प्याऊ सूखे मिलने से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। दोपहर में तापमान बढ़ने पर लोग परेशान हुए। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया।

प्रमुख बाजारों में धूप से बचने के लिए युवतियों के साथ-साथ पुरुषों ने भी चश्मा, अंगोछा और दुपट्टा आदि का उपयोग किया। वहीं, कुछ स्थानों पर लगे प्याऊ सूखे मिले, जिससे लोग निराश हुए। राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार