"कांग्रेस कब्जा संस्कृति की पर्याय बन चुकी है" : केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिल्ली में कांग्रेस के पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड को खाली करने के नोटिस के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस कब्जा संस्कृति की पर्याय बन चुकी है।" 

बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नए मुख्यालय में शिफ्ट होने के बावजूद पुराने दफ्तर को खाली नहीं कर रही है, जबकि उसे सरकार को वापस कर देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ऐसी नीतियां गलत संदेश देती हैं और इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। 

गौरतलब है कि एस्टेट विभाग ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है। यह परिसर करीब 48 वर्षों तक कांग्रेस का केंद्रीय मुख्यालय रहा है। कांग्रेस ने पिछले वर्ष अपना नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में स्थानांतरित कर लिया था। इसके बावजूद पुराने दफ्तर में पार्टी की गतिविधियां जारी रहने की बात सामने आई है। 

संबंधित समाचार