अयोध्या : जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, अभिषेक यादव बने भाजपा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अयोध्या : भारतीय जनता पार्टी की नई जिला अयोध्या कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन ने अभिषेक यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें जिला मंत्री बनाया गया है।

अभिषेक यादव के जिला मंत्री चुने जाते ही कार्यकताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह फूल-मालाओं और मिठाई खिला कर भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। अभिषेक यादव लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई जिम्मेदारियों को भी निभाया है, साथ ही लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी सक्रियता व समर्पण चर्चा में रहा है। 

अभिषेक यावद की युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और साफ-सुथरी छवि के चलते पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय काफी अहम माना जा रहा है। कार्यकताओं का कहना है कि जिला मंत्री के अनुभव, कार्यशैली और संगठन क्षमता से भाजपा की नीतियां जन-जन तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेंगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी । अभिषेक यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ से दबोचे गए महाराष्ट्र के दो बड़े ड्रग तस्कर, नेपाल भागने का था प्लान

संबंधित समाचार