पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट संघ चुनाव : अध्यक्ष चुने गए अशोक कुमार, अधिवेशन में उठी रिक्त पदों को भरने की मांग
लखनऊ, अमृत विचार : पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्याय पद पर मनोज कुमार शाही, विनय कुमार सिंह को महामंत्री, रजनीश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, मयंकरपाल को संयुक्त मंत्री, ऑडिटर पद पर अवधेश कुमार यादव और प्रचार मंत्री पद पर अजीत प्रताप सिंह निर्वाचित हुये हैं। इस चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा रहे हैं। यह अधिवेशन राजधानी के आईटी चौराहे स्थित पशुपालन निदेशालय में आयोजित किया गया था।
दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन मंगलवार को अतुल कुमार मिश्रा, महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव और प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री अशोक कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता करतार सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ फार्मासिस्टों व अतिथियों को सम्मानित किया गया। जिसमें हरिशंकर चतुर्वेदी, हरिओम सिंह यादव, राम जी लाल श्रीवास्तव प्रमुख रहे।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य कर्मचारियों के लिए बहुत संघर्ष का समय है, मुख्य सचिव के बार बार आदेश के बाद भी विभागीय स्तर पर बैठक नहीं हो रही है, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। सुनील कुमार यादव ने कहा कि फार्मेसिस्ट फेडरेशन,वेटरनरी फार्मासिस्ट के साथ हमेशा खड़ा रहेगा तथा मांगों को लेकर संघर्ष करेंगा।
संगठन के महामंत्री अशोक कुमार ने विभाग में फार्मासिस्टों की कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती की मांग की और चीफ वेटरनरी फार्मासिस्ट को भी अन्य विभाग के फार्मासिस्टों की भांति राजपत्रित घोषित किए जाने की मांग रखी ।
निर्वाचित पदाधिकारियों को इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्र, परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी नायक, यूथ के संरक्षक उपेंद्र,अध्यक्ष आदेश, महासचिव देवेंद्र, सचिव अजीत, उपाध्यक्ष प्रवीण , अवधेश सहित सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है ।
