अबूधाबी में मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके में मलबा गिरने से भारतीय नागरिक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई। अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइल पर हमला किया, जिसके बाद आपात टीमों ने कदम उठाया। इसके बाद मिसाइल का मलबा रिहाइशी इलाके पर गिर गया। 

अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा अल शवामेख क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई।'' पोस्ट में कहा गया, '' लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी हासिल करें और अफवाहें या असत्यापित सूचना फैलाने से बचें।'

ये भी पढ़ें  :
थाईलैंड में नहीं ईंधन की कोई कमी, आयात सामान्य रूप से जारी; पश्चिम एशिया संकट के बीच थाई पीएम का बयान 

संबंधित समाचार