सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश की धरती पर आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। लखनऊ में आयोजित एक स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें नई दिशा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं, बल्कि अनुशासन, समन्वय और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने का माध्यम है। खेल भावना व्यक्ति को मजबूत बनाती है और चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।

हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर जिले में स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। वाराणसी और गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम विकसित हो रहे हैं, जबकि मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी 18 मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करना है, ताकि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी जा चुकी हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री ने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को ‘मेंटॉर ऑफ द इयर’ और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश सहित कई अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को खेल ढांचे और नीतियों के लिए ‘स्टेट ऑफ द इयर’ का पुरस्कार दिया गया। वहीं, ‘टीम ऑफ द इयर’ महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम और ‘फेडरेशन ऑफ द इयर’ बीसीसीआई को मिला।

इस अवसर पर पीटी उषा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बाइचुंग भूटिया, राजीव शुक्ला, कुलदीप यादव, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और हरलीन देओल समेत कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें  :
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म