ईरानी हमले में कुवैत की रिफाइनरी में आग, कतर के विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई। कुवैत ने कहा कि बृहस्पतिवार को ड्रोन हमले के बाद देश में दो तेल रिफाइनरी में आग लग गई। कुवैत ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी में आग लग गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को ही ड्रोन हमले के बाद इसके पास स्थित मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में आग लग गई थी।

विदेश मंत्रालय ने रास लाफान ऊर्जा केंद्र पर मिसाइल हमले की निंदा 

कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान औद्योगिक शहर पर हुए हमलों की निंदा करते हुए इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और चेतावनी दी कि उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है। रस लाफान कतर का प्रमुख एलएनजी उत्पादन केंद्र है, जहां गैस प्रसंस्करण, शोधन एवं बिजली उत्पादन की प्रमुख सुविधाएं स्थित हैं। 

इसका बंदरगाह विश्व के सबसे बड़े औद्योगिक ऊर्जा परिसरों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी निर्यात टर्मिनल शामिल है। कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरानी सैन्य और सुरक्षा अताशों के साथ-साथ दूतावास के कर्मचारियों को अवांछित घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अनुरोध किया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय कतर को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों के मद्देनजर लिया गया है जो कि कतर की संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो और भी कदम उठाए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें  :
कतर पर दोबारा हमला किया तो ... ईरानी मिसाइल हमलों के बीच ट्रंप की खुली धमकी, पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा अमेरिका

संबंधित समाचार