Parliament Budget Session 2026: पीएम मोदी आज दो बजे देंगे ईरान-इजरायल संकट पर बयान, कल तीन घंटे हुई हाईलेवल मीटिंग
नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष की ताजा स्थिति पर महत्वपूर्ण बयान देने वाले हैं। यह बयान ऐसे समय में आ रहा है जब क्षेत्रीय जंग से भारत पर तेल-गैस आपूर्ति और महंगाई का दबाव बढ़ रहा है।
सरकार का साफ संदेश: कोई संकट नहीं!
रविवार रात पीएम मोदी ने दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद सरकार ने स्पष्ट किया कि तेल और गैस की सप्लाई बाधित नहीं होगी। देश में पर्याप्त कोयला स्टॉक होने से बिजली संकट की कोई आशंका नहीं। जनता में फैल रही अफवाहों और पैनिक को दूर करते हुए मोदी सरकार ने आश्वासन दिया कि अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी और महंगाई पर काबू बना रहेगा। भारत न केवल इकोनॉमी को बचाएगा, बल्कि आम आदमी की जेब भी सुरक्षित रखेगा!
क्यों है यह बयान महत्वपूर्ण?
- भारत मिडिल ईस्ट से बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल आयात करता है – कोई रुकावट महंगाई को आसमान छूने पर मजबूर कर सकती है।
- लाखों भारतीय वहां काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है।
- पीएम मोदी का बयान न केवल घरेलू जनता को भरोसा देगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति भी मजबूत करेगा।
लोकसभा में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि
लोकसभा में अमर शहीद और महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सोमवार को उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को बताया कि वर्ष 1929 में आज ही के दिन भारत माता के तीन महान सपूतों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इन महान वीरों ने अल्पायु में ही देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, शौर्य और देशभक्ति ने एक स्वाधीन और सशक्त राष्ट्र की नींव रखी।
बिरला ने कहा, "हमारे महान शहीदों की वीरता की अमर कथा हमारे युवाओं और समस्त देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रही है और हम सब उनकी शहादत को नमन करते हैं। हम सदन एवं समस्त देश की ओर से इन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और अपने जीवन में उनके महान विचारों एवं आदर्श के अनुकरण का संकल्प लेते हैं।"
