20 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज काम की वजह से तनाव हो सकता है। यात्रा के दौरान कीमती सामान ले जाने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

वृष- आज सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन - आज बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क- आज आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।

सिंह- आज का दिन कारोबार के लिए सामान्य है। दूसरों के भरोसे जरूरी काम न छोड़ें। आपकी विनम्रता का लोग फायदा उठा सकते हैं।

कन्या- आज नया व्यापार आरंभ करने के लिए दिन उत्तम है। सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

तुला- आज नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आपको पुरस्कार मिल सकता है।

वृश्चिक- आज जल्दबाजी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। मन की चंचलता परेशान करेगी।

धनु- आज अपने प्रयासों में कमी न होने दें। इसके कारण मन में हीनता की भावना आ सकती है। आपकी कोई योजना किसी कारणवश अटक सकती है।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे।

कुंभ- आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप अनावश्यक समय बर्बाद न करें।

मीन- आज घरेलू मामलों को लेकर व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अनुसंधान संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

संबंधित समाचार