लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पार्क में स्केटिंग के साथ लाॅन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बाॅल, बाॅक्स क्रिकेट भी खेल सकेंगे

लखनऊ, अमृत विचार : गोमती नगर स्थित डाॅ. राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क बनाया गया है। 8,500 वर्गमीटर में विकसित इस पार्क में लाॅन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बाॅल व बाॅक्स क्रिकेट भी खेल सकेंगे। सोमवार देर शाम मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पार्क का लोकार्पण किया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोहिया पार्क में गेट नंबर-3 के पास लगभग 7 करोड़ से स्केट पार्क और स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया है। इसका नाम ऑक्सीजन स्पोर्ट्स (ओ 2) रखा है। पहले यहां कृत्रिम वाॅटर बाॅडी बनी थी, जिसमें ग्राउंड वाॅटर से जलापूर्ति होती थी। अब वहां 4,000 वर्गमीटर में स्केटिंग रिंक और लगभग 4,500 वर्गमीटर में स्पोर्ट्स एरीना बनाया गया है।

MUSKAN DIXIT (34)

इस पार्क से बच्चों व युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।लोकार्पण के बाद खिलाड़ियों ने स्केटिंग रिंक में स्केट्स व स्केटिंग बोर्ड पर अपना हुनर दिखाया। स्केटिंग रिंक की सराहना भी की। कहा कि यहां लैंडस्केप, स्लोप व कव्र्स आदि का कार्य बहुत अच्छा किया गया है। कंक्रीट वर्क में ऐसी फिनिशिंग का कार्य बहुत मुश्किल होता है। लोकार्पण के असर पर अध्यक्ष राजस्व परिषद अनिल कुमार, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी. गुरुप्रसाद, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी विशाख जी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्केटिंग की सुविधा और प्रशिक्षण निःशुल्क

उपाध्यक्ष ने बताया कि स्केट पार्क एवं स्पोर्ट्स एरीना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा। यहां स्केटिंग प्रशिक्षण के लिए प्राधिकरण की तरफ से दो कोच नियुक्त किये हैं। आम लोगों के लिए स्केटिंग निःशुल्क रहेगी। अन्य खेलों के लिए शुल्क तय होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित