भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शनः एशिया कप के पहले चरण में जीते दो कांस्य, फाइनल में पहुंचे दो

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बैंकॉकः भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बुधवार को दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीते जबकि पुरूष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया।

महिला कंपाउंड टीम ने पिछली बार कांस्य जीता था लेकिन इस बार फाइनल खेलकर पदक का रंग बेहतर करेगी। चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229.226 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान से होगा।

MUSKAN DIXIT (45)

पुरूष कंपाउंड वर्ग में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारतीय तीरंदाज खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे और कांस्य से संतोष करना पड़ा। रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कम्बोज को वियतनाम के हाथों सेमीफाइनल में 233.234 से पराजय मिली। कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने भूटान को 234 . 232 से हराया। रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरूष टीम मलेशिया को 5.1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई।

MUSKAN DIXIT (47)

भारत के देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने एक भी सेट गंवाये बिना जीत दर्ज की। अब उनका सामना कजाखस्तान से होगा। महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलेशिया को 5 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

संबंधित समाचार