लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार ने छीनी एक की जिंदगी, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगाही, अमृत विचार। बुधवार दोपहर सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए वाहन की पहचान करने में जुट गई है। 

हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गांव तकियापुरवा निवासी प्रहलाद सिंह (31) अपनी पत्नी के ननिहाल लालापुर में मुंडन समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वह अपने परिचित सचिन (22) के साथ गैस सिलिंडर लेने सिंगाही बाजार गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही उनकी बाइक बेलरायां मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास पहुंची। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। 

बाइक और गैस सिलेंडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हेलमेट न होने के कारण प्रहलाद के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि सचिन के सिर और पैर में गहरी चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से निघासन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। अज्ञात चालक वाहन समेत फरार है, जिसकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां पल भर में काफूर हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव