Varanasi: महेश बाबू की फिल्म के लिए S.S.राजामौली ने बसा डाला एक पूरा शहर, हैदराबाद से आलीशान सेट का वीडियो हुआ वायरल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है।

वायरल तस्वीर (23) 

प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। 

वायरल तस्वीर (22)

चर्चा को और बढ़ाते हुए, 'वाराणसी' से महेश बाबू का 'रुद्र' के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का 'कुंभा' के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का 'मंदाकिनी' के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। 

इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें  :
धुरंधर 2 पर विवाद, सिख समुदाय ने शिकायत दर्ज कर जताया विरोध, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गौ-संरक्षण कार्यों में बरती लापरवाही, तो होगी सख्त कार्रवाई, जानें अफसरों से ऐसा क्यों बोले मंत्री धर्मपाल
नर्सिंग शिक्षा को लेकर एबीवीएमयू का जपाइगो इंडिया से करार, 20 हजार छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, जानें कितनें कॉलेज होंगे शामिल
Bareilly : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एआई पॉलिसी-2026 को मंजूरी, 20 हजार घटाई एमटेक की फीस 
सरकार ने होटलों और रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर लगाई रोक, कहा- उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई
भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है, जानें ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव