विमान हादसे में अजित पवार की मौत की पारदर्शी तरीके से जांच हो : सुप्रिया सुले ने उठाई मांग 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को विमान हादसे में हुई मौत के मामले में सरकार से पारदर्शी तरीके से जांच की मांग दोहराई है। 

सुले ने शुक्रवार को शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उनके चचेरे भाई अजित पवार की विमान हादसे में मृत्यु की घटना को दो महीने हो गए हैं, लेकिन उनके भतीजे रोहित पवार को प्राथमिकी दर्ज कराने में इतनी मुश्किल हो रही है। 

उन्होंने कहा, ''रोहित पवार को प्राथमिकी दर्ज कराने में बहुत मुश्किल हो रही है। इस देश के उप मुख्यमंत्री की दुर्घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने में इतनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आम आदमी को कितनी दिक्कतों का सामना करना होता होगा।'' 

सुले ने इस मामले में पारदर्शी तरीके से जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि दुर्घटना में मृत सभी लोगों को न्याय मिलना जरूरी है। पवार 28 जनवरी की सुबह मुंबई से बारामती जा रहे थे किंतु उतरते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के समय विमान में अजित पवार समेत कुल पांच लोग सवार थे। 

यह भी पढ़ें : फेफड़ों के कैंसर के 40 फीसदी मरीजों ने नहीं किया धूम्रपान, राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम बनाए सरकार

संबंधित समाचार