Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, अपने हाथों कराया भोजन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व  गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

8

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं के चरण पखारे, उनका विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। 

उन्होंने दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया। परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पहले प्रातःकालीन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना भी की गई।  

5 साल की बच्ची ने सीएम योगी को गिफ्ट किया बुलडोजर टॉय

गोरखपुर में सीएम को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे।

 

संबंधित समाचार