बरेली : रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में राम नवमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने जीवंत किए राम के आदर्श

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को राम नवमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा को नाट्य रूपांतरण, भजन और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

छात्रों ने सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को दर्शाते हुए राम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में सामूहिक आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, डॉ. ज्योति पठानिया, डॉ. शालिनी चंद्रा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. मिथिला बिष्ट, डॉ. दीपक उपाध्याय, डॉ. शरद सेठ, डॉ. सीमा सेठ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तस्लीम खान सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज