Moradabad: सोशल मीडिया पर बजरंग दल को गाली देने के मामले में रिपोर्ट
बिलारी अमृत विचार। सोशल मीडिया पर बजरंग दल व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां देने के मामले में बजरंग दल के पदाधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
बिलारी सर्राफा बाजार निवासी रजनीश गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि बिलारी के गांव सनाई निवासी गुलफाम मलिक पुत्र नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की।
जिसका बजरंग दल के पदाधिकारी को गालियां बकी। जिससे बजरंग दल व हिंदू संगठन की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दुर्घटना में महिला के घायल होने के मामले में मुकदमा
बिलारी अमृत विचार। हाथीपुर बहाउद्दीन के रंजीत सिंह पुत्र पीतांबर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी जगरोशनी 18 मार्च को शाम 4 बजे अपने घर से खेत पैदल जा रही थी। हाथीपुर चौराहे पर बिलारी दिशा की ओर से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर किया गया। उसकी पत्नी का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
