Ease Of Doing Business में यूपी की जबरदस्त उड़ान: कल लॉन्च होगा 'निवेश मित्र 3.0', CM योगी 85 कंपनियों को सौंपेंगे निवेश प्रमाणपत्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

2781 करोड़ की सब्सिडी का होगा वितरण, एआई-आधारित पोर्टल से निवेश प्रक्रिया होगी तेज

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में निवेश को नई गति देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को लोकभवन में एआई-आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल की शुरुआत करेंगे। यह नेक्स्ट-जनरेशन सिंगल विंडो सिस्टम उद्योगों को स्वीकृतियों और क्लीयरेंस की प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सरल बनाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ की भी शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट और भूमि आवंटन पत्र दिए जाएंगे। साथ ही 2,781 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की जाएगी। ‘निवेश मित्र 3.0’ को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है, जिसमें एआई चैटबॉट, रियल-टाइम ट्रैकिंग, जीआईएस-आधारित लैंड बैंक और एकीकृत आवेदन प्रणाली जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए लगभग 25 प्रतिशत कम फील्ड, 15 प्रतिशत कम दस्तावेज और 20 प्रतिशत कम प्रक्रियात्मक चरण किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया और तेज होगी। यह पोर्टल केंद्र के नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से भी जुड़ा होगा, जिससे राज्य और केंद्र की स्वीकृतियों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ ही एक ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

‘निवेश मित्र 3.0’ की खासियत

• एआई आधारित चैटबॉट और रियल-टाइम ट्रैकिंग

• जीआईएस लैंड बैंक से भूमि चयन की सुविधा

• कम दस्तावेज और सरल प्रक्रिया

• केंद्र-राज्य स्वीकृतियों का एकीकृत प्लेटफॉर्म

कार्यक्रम की मुख्य बातें

• 85 कंपनियों को एलओसी और ईसी वितरित

• ₹2781 करोड़ से अधिक सब्सिडी

• बिजनेस पार्क स्कीम-2025 का शुभारंभ

• प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना लॉन्च

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मां कामाख्या धाम महोत्सव में 132 मातृ शक्तियों का सम्मान, तीसरे दिन दिखा सामाजिक सरोकार व लोकसंस्कृति का भव्य संगम
सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया जारी करने की मांग, बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रांतीय बैठक कर सरकार से रखी मांगे
चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों में होंगे भव्य समारोह: मिशन शक्ति से जुड़े आयोजन और महिला सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर