Lohia Institute : सीएम योगी ने लोहिया संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, 6 माह से लंबित थी भर्ती प्रक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (लोहिया संस्था) के 665 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर सीएम योगी ने 20 अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जबकि शेष अधिकारियों को भी कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें 345 पुरुष और 320 महिला नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं।
नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया लगभग छह महीने से लंबित थी, जिसके बाद अब उनकी जॉइनिंग का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और मिशन रोजगार के तहत की गई है, जिससे लोहिया संस्थान में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कई अधिकारी और चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।
