खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: मिजोरम की जोसांगज़ुआली ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रायपुरः छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86प्लस किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 140 किलोग्राम के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में असम की पिंकी बोरो ने कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 86 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाया। प्रतियोगिता में त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया कुल 77 किलोग्राम वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने कम उम्र में उत्कृष्ट तकनीक, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। दर्शकों के उत्साह ने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

संबंधित समाचार