04-अप्रैल-2026 | आज का राशिफल
मेष- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। स्वाति नक्षत्र आपके निर्णयों को तीक्ष्ण बनाएगा। निवेश सोच-समझकर करें।
वृष- आज संबंधों में मधुरता रहेगी। चंद्र तुला से पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर, पर खर्च भी बढ़ सकते हैं।
मिथुन- आज बौद्धिक क्षमता शिखर पर। प्रतियोगी परीक्षा, लेखन और स्क्रिप्टिंग सबमें सफलता मिलेगी। कोई नया अवसर मिल सकता है।
कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति मानसिक हलचल ला सकती है। घर-परिवार में सहमति बनेगी। वाहन चलाते समय सावधानी।
सिंह- आज आकर्षण और करिश्मा बढ़ेगा। लोगों पर प्रभाव जमाएंगे। मीडिया, क्रिएटिविटी और पब्लिक डीलिंग वालों के लिए लाभप्रद है।
कन्या- आज आपकी योजना और रणनीति सफल रहेगी। व्यापार में विस्तार, नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला- आज चंद्रमा आपकी राशि में आत्मविश्वास, सौंदर्य, लोकप्रियता सब बढ़ेगा। अधिक भावुक निर्णय से बचें।
वृश्चिक- आज गुप्त शत्रु शांत होंगे। न्याय आपके पक्ष में होगा। भूमि-भवन से लाभ होगा। ध्यान-योग लाभकारी रहेगी।
धनु- आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई अनुभवी व्यक्ति मार्गदर्शन देगा। लक्ष्य स्पष्ट होंगे। दांपत्य में सामंजस्य मजबूत होगा।
मकर- आज करियर में मजबूत स्थितियां रहेंगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
कुंभ- आज यात्रा, व्यापार, कम्युनिकेशन सब आपके पक्ष में होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभ देगी।
मीन- आज के दिन नए काम की शुरुआत शुभ होगी। मंगल-शनि का प्रभाव आपको दृढ़ और कार्यशील बनाएगा। आर्थिक वृद्धि के संकेत हैं।
