2 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज धन आगमन के योग हैं। पुराना बकाया मिल सकता है। नया निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा।
वृष- आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। विलासिता पर खर्च हो सकता है उस पर नियंत्रण रखें। सोने-चांदी में निवेश शुभ है।
मिथुन - आज किसी पुराने देनदार से धन वापसी संभव है। कोई नया सौदा न करें। दस्तावेजों में भूल हो सकती है।
कर्क- आज मां या मातृपक्ष की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है। संपत्ति संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। पाचन तंत्र पर ध्यान दें।
सिंह- आज खर्च नियंत्रित रखें। किसी मित्र को उधार देने से बचें। शेयर बाजार में सावधानी बरतें। संबंधों में अहंकार न आने दें।
कन्या- आज का दिन बचत पर ध्यान देने का है। अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पुराने प्रेम संबंधों से बच कर रहें।
तुला- आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा, किंतु आय भी उतनी ही रहेगी। धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी को कुछ विशेष उपहार दें।
वृश्चिक- आज बीमा और साझेदारी के धन में लाभ संभव है। अचानक खर्च से बचने के लिए कुछ धन सुरक्षित रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
धनु- आज धन में वृद्धि के योग है। कोई पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। लंबी अवधि का निवेश शुभ रहेगा।
मकर- आज का दिन दीर्घकालिक निवेश के लिए अनुकूल है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सुलझेंगे। व्यापार संबंधी मामले में धैर्य रखें।
कुंभ- आज अनपेक्षित स्रोत से धन आ सकता है। व्यवस्थित बजट बनाकर चलें। रोमांटिक संबंधों में स्थिरता आएगी।
मीन- आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे।
