31 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के प्रति समर्पित रहेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृष- आज सरकारी नियमों के पालन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

मिथुन - आज आय के साथ आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी अत्यन्त आवश्यक है।

कर्क- आज नए कार्यों को आरंभ करना उचित नहीं है। पैरों में चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा।

कन्या- आज विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें एवं सूचनाएं शेयर करने से बचें।

तुला-आज आप एक साथ अनेक कार्य करना पसंद करेंगे। पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा।

वृश्चिक- आज आकस्मिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है।

धनु- आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।

मकर- आज अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ- आज प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यन्त उत्तम है।

मीन- आज नए निवेश करने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। नजदीकी लोग आपसे शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं।