01 अप्रैल 2026ः आज का राशिफल
मेष- आज किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। परिवार में संकोच के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं।
वृष- आज राजनीतिक लोगों को बड़ा जनसमर्थन मिल सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये।
मिथुन - आज आपके आत्मविश्वास पर बुरा असर पड़ सकता है। बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाना बेहतर होगा। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद करने से बचें।
कर्क- आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपको परिश्रम का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।
सिंह- आज करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुने बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें।
कन्या- आज दांपत्य संबंधों में सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की संभावना है।
तुला-आज जीवनसाथी की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक- आज आपकी आय में वृद्धि होगी। घर में पूजा-पाठ का वातावरण रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है।
धनु- आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लंबे समय से रुके कार्यों के पूर्ण होने से मन में आनन्द का भाव रहेगा।
मकर- आज जीवनसाथी को आपके ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। किसी रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र की जटिलता समाप्त होगी।
कुंभ- आज आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें।
मीन- आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे।
