कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 : 45 वैज्ञानिक सम्मानित, कृषि नवाचार को मिली नई दिशा
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। ‘उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26’ के तहत 15 वैज्ञानिकों को सम्मान दिया गया, जबकि 30 अन्य वैज्ञानिकों, स्टार्टअप और संस्थानों को भी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने कृषि से जुड़ी कई पुस्तकों का विमोचन भी किया।
लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के सब्जी विज्ञान विभाग में प्राध्यापक एवं अध्यक्ष,डॉ. सत्य प्रकाश को प्रदान किया गया। वहीं, विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, प्राध्यापक, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ; डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा, प्राध्यापक, सब्जी विज्ञान विभाग, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा; प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार गंगवार, अध्यक्ष, पशु शल्य चिकित्सा एवं विकिरण विज्ञान विभाग, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या; डॉ. वैशाली, प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, कृषि जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ; तथा डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, प्रभारी/विषय वस्तु विशेषज्ञ (पादप प्रजनन), कृषि विज्ञान केन्द्र, नगीना, बिजनौर को सम्मानित किया गया।
कानपुर की श्वेता को मिला विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार
डॉ.विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार श्वेता, सहायक प्राध्यापक, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर को दिया गया।
बाराबंकी के डॉ. रूपन समेत 5 को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
युवा वैज्ञानिक पुरस्कार में डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विभाग, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय; डॉ. मनीष पांडेय, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान विज्ञान), कृषि विज्ञान केन्द्र, वाराणसी; डॉ. प्रमिला उमराव, सहायक प्राध्यापक, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ; डॉ. विशाल चुग, सहायक प्राध्यापक, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय; तथा डॉ. रूपन रघुवंशी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), कृषि विज्ञान केन्द्र, बाराबंकी को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस और संस्थानों को भी सम्मान
उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. निमित सिंह और डॉ. संदीप कुमार, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या को सम्मान मिला। जबकि अन्य श्रेणी में डॉ. रमेश सिंह, थीम लीडर, आईसीआरआईसैट, हैदराबाद को लैंडस्केप रीस्टोरेशन लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया, जबकि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी को उत्कृष्ट संस्थान का पुरस्कार मिला।
स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा
यूपी एग्री स्टार्टअप पुरस्कार के तहत ड्रोनटेक लैब (नोएडा), गरिमा डी-हाइड्रेटेड फूड एलएलपी (मेरठ), ग्रीनॉक्स फूड प्रा. लि. (नोएडा), श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म (बागपत) और वेलविद इंडिया प्रा. लि. (नोएडा) को सम्मानित किया गया। उत्कृष्टता प्रणामपत्र सुरेश कुमार गुप्ता (हापुड़) को प्रदान किया गया, जो 121 वर्ष पुरानी गोशाला का संचालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों और नवाचारों के जरिए ही कृषि को आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है, जिससे किसानों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।
