9 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज का दिन ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके पुराने अटके काम पूरे होंगे। दोपहर बाद निर्णय क्षमता प्रबल होगी।

वृष- आज का दिन मिश्रित रहेगा। संचार में सावधानी रखें। परिवार में शांति बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन - आज आप आक्रामक होकर कार्य करेंगे। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेखन और मीडिया आधारित कार्यों में बड़ा लाभ हो सकता है।

कर्क- आज दिन की शुरुआत में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश या बड़ी खरीदारी से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह- आज नेतृत्व क्षमता व प्रभाव मजबूत रहेगा। नई मीटिंग, प्रेजेंटेशन या इंटरैक्शन आपके पक्ष में जाएगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

कन्या- आज चिंताओं के बावजूद कार्य सिद्ध होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिर प्रगति। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।

तुला- आज किसी से विवाद की संभावना है, इसलिए दिन के पहले हिस्से में सतर्क रहें। दोपहर बाद परिस्थितियां स्थिर होंगी। आर्थिक पक्ष सुरक्षित रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन अत्यंत शक्तिशाली है। आपकी तीव्रता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। धन, करियर और मान-सम्मान में प्रगति होगी।

धनु- आज दोपहर बाद नया विचार, नई शुरुआत और अवसर प्रकट होंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। खुद में काफी उत्साह महसूस करेंगे।

मकर- आज भावनात्मक निर्णय न लें। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

कुंभ- आज भाग्य मजबूत रहेगा। रणनीति, शिक्षा, प्रतियोगिता और क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। मित्रों से लाभ का संकेत है। यात्रा शुभ रहेगी।

मीन- आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए श्रेष्ठ है। करियर और धन दोनों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार और मन में शांति रहेगी।

संबंधित समाचार