एचपीवी टीकाकरण: बरेली प्रदेश में आगे...शाहजहांपुर में शुरुआत भी नहीं, बदायूं में सिर्फ तीन ने लगवाया टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में चल रहे एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर रोधी) टीकाकरण अभियान में बरेली दूसरे सप्ताह तक सबसे आगे रहा है, जबकि मंडल में शाहजहांपुर में शुरुआत भी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 2559 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें अकेले बरेली में 741 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।

अन्य जिलों की बात करें तो मुरादाबाद में 426 और पीलीभीत में 245 किशोरियों को टीका लगाया गया है। इसके विपरीत बदायूं जिले में स्थिति चिंताजनक है, जहां अब तक सिर्फ तीन लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। शाहजहांपुर की स्थिति और खराब है। यहां अभी तक टीकाकरण की शुरूआत भी नहीं हो सकी है। 

बरेली जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन और उनकी टीम द्वारा चलाए गए जागरुकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है। स्कूलों और समुदाय स्तर पर चलाए गए विशेष कार्यक्रमों के कारण यहां अधिक संख्या में किशोरियां टीकाकरण के लिए आगे आई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन ने बताया कि जागरूक परिजन बेटियों को लेकर अपने आप अस्पताल और टीकाकरण सेंटर पर पहुंच रहे हैं। देहात इलाकों में बने कोल्ड चेन सेंटर पर भी टीकाकरण किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार