अक्षय तृतीया : बाजार ग्राहकों से मालामाल, हल्की इटालियन हसली का जलवा, होने लगी बुकिंग और खरीदारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नीरज मिश्र/लखनऊ, अमृत विचार : चढ़ती कीमतों और बाजार में निरंतर बने उतार-चढ़ाव के बीच अक्षय तृतीया पर्व के लिए लखनऊ के बाजार तैयार हो गए हैं। शोरूम में खरीदार नई डिजाइन पसंद कर अग्रिम बुकिंग करा रहे हैं। साथ ही कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो ज्वैलरी खरीद कर उसका पूजन अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी में करने के बाद ही उसे धारण करेंगे। पर्व भले ही 19 अप्रैल को हो लेकिन सर्राफा बाजारों में भीड़ है। कीमतें अधिक होने के कारण इस बार ''लाइट वेट'' ज्वेलरी की शोरूम में भरमार है। पुराने जमाने में पहनी जाने वाली सोने की ''हसली'' को नए रूप में उतारा गया है।

पुरान दौर में महिलाएं वजनदार सोने की हसली गले

 में पहनती थीं। यह गले में पूरी तरह फिट बैठती थी। ठीक उसी तर्ज पर नई इटालियन हसली और चेन को लांच किया गया है। यह देखने में भारी लगती है, लेकिन वास्तव में उसका वजन महज 10 से अधिकतम 18 ग्राम के बीच ही है। इसकी कीमत अधिकतम डेढ़ से 3 लाख रुपये के बीच है। चौक सर्राफ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बाजार में खरीदारों का हुजूम है। इनमें महिलाएं सर्वाधिक हैं। जैन बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर्व के लिए महिलाएं बुकिंग करा रही हैं और कई ऐसे ग्राहक हैं जो उसे खरीद रहे हैं। पर्व पर पूजन के बाद उसका इस्तेमाल करेंगे जिससे पूरे वर्ष शुभता बनी रहे।

सोने की डायमंड कटिंग रिंग और हल्की चूड़ियां भी

सरार्फ जैन के मुताबिक डायमंड कटिंग रिंग की विशेष वैरायटी 70 हजार से दो लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा हल्की चूड़ियां भी खरीदी जा रही हैं।

रेट अधिक होने के कारण हल्की ज्वेलरी पसंदीदा

लखनऊ सर्राफा के संगठन मंत्री आदीश जैन बताते हैं कि बाजारों में खरीदारों की भीड़ है न केवल चौक, अमीनाबाद, हजरतगंज, अलीगंज, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग समेत सभी प्रमुख बाजारों में भीड़ है। सोने की कीमतें अधिक होने के कारण ग्राहक हल्की ज्वेलरी मांग रहा है। दस ग्राम से लेकर बीस ग्राम तक के सोने के आर्टीकिल हैं। लोग बुकिंग करा रहे हैं तो बहुत से लोग खरीद रहे हैं। उनका मानना है कि पूजन के बाद सहालग में इसका उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : 
प्रयागराज में किसानों के खिले चेहरे, साफ मौसम से गेहूं की कटाई और मड़ाई में आई तेजी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...