रेल प्रशासन का बड़ा फैसला, गर्मियों के चलते गोमती नगर से बांद्रा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानें रुट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में ट्रेनों में संभावित भीड़ के मद्देनजर गोमती नगर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसल लिया है। ये ट्रेन पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05033 गोमती नगर–बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 13 अप्रैल से 11 मई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा जं., भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए 20:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05034 बान्द्रा टर्मिनस–गोमती नगर ट्रेन मंगलवार को 23:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन विभिन्न स्टेशनों से होकर 07:35 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह विशेष ग्रीष्मकालीन सेवा यात्रियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन के उद्देश्य से चलाई जा रही है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 5-5 फेरे करेगी। यात्री आधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 
भाभी संग लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर, एयरपोर्ट की तस्वीर हुई वायरल 

संबंधित समाचार