विश्व शांति के लिए रामलला के दर्शन, दिल्ली-सिंगापुर से आए 107 भक्तों ने किया हवन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : अमेरिका-ईरान-इजराइल व रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति व वैश्विक शांति, सद्भाव के लिए 107 भक्तों राम नगरी में अनुष्ठान हवन पूजन कर रामलला से कामना की। जिसमें दिल्ली समेत सिंगापुर से आए लोग भी शामिल हुए। वैश्विक भारत ब्रांड एम्बेस्डर व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली से आए भक्तों ने जानकी महल मंदिर में विशेष अनुष्ठान हवन पूजन संपन्न किया। उसके बाद राम मंदिर में रामलला का भी आशीर्वाद लेकर विश्व शांति की कामना की। 

इसके पूर्व सरयू नदी में स्नान कर हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ मंदिर व अन्य पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया है। विजय जौली ने बताया कि दिल्ली से 101 और सिंगापुर से छह भक्त श्री रामलला के दर्शन करने आए हैं।

सभी लोग एक साथ मिलकर हवन पूजन किया है। इसका उद्देश्य है कि विश्व मानवता का कल्याण हो, सद्भाव हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विश्व युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बताया कि हवन पूजन के बाद सभी लोग रामलला के दर्शन भी किये।

ये भी पढ़ें : 
अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा: अमरगंज बाजार में परिक्रमार्थियों का स्वागत, साधु-संतों का अभिनंदन 

संबंधित समाचार