नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार में जुटी भाजपा, 11 से 20 अप्रैल तक चलेगा जनजागरूकता अभियान
अयोध्या, अमृत विचार : केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने की दिशा में तेजी लाते हुए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के निर्णय के बाद भाजपा ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से 11 से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व आम जनमानस को अधिनियम की जानकारी देने और उनसे जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी की गई है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि हर वर्ग की महिलाओं तक इस अधिनियम की जानकारी पहुंचे और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कहा कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रीना द्विवेदी, स्वाति सिंह, सुधा पाण्डेय, श्यामा शर्मा, नीलम जायसवाल, गरिमा मौर्या, शकुंतला गौतम, शशिरानी शर्मा आदि शामिल हैं।
