लखनऊ : प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो-वीडियो पोस्ट करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के दो मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों की जांच साइबर क्राइम सेल के साथ की जा रही है।

चिनहट निवासी सत्येंद्र कुमार ने बीबीडी थाने में शिकायत दी कि नितिन विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम आईडी “वन क्रिएटर” से प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। आरोप है कि वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

दूसरे मामले में इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय श्याम यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट की। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार