Moradabad : हत्यारोपी जफर पर सख्ती, 82 का नोटिस चस्पा, अब कुर्की की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद , अमृत विचार। थाना नागफनी पुलिस ने जिगर कॉलोनी निवासी असद के हत्यारोपी डेहरिया मोहल्ला निवासी जफर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी के मकान पर न्यायालय के आदेशानुसार धारा 82 का नोटिस पहले ही चस्पा किया जा चुका है। 

अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए न्यायालय में धारा 83 के तहत कुर्की की अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय से अनुमति मिलते ही आरोपी जफर की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्की की जाएगी। इसका उद्देश्य फरार आरोपी पर दबाव बनाना और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है।गौरतलब है कि जिगर कॉलोनी निवासी असद की हत्या के बाद से आरोपी जफर फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

संबंधित समाचार