बाराबंकी में इश्क वाला हाई वोल्टेज ड्रामा : टॉवर पर चढ़ा आशिक, प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक टावर के पैनल पर बैठकर रोते हुए अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक की पहचान नितिन रावत के रूप में हुई है, जो देवां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा और भावुक होकर रोता रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  

संबंधित समाचार