स्मृतिका युद्ध स्मारक में लेजर-लाइट शो शुरू, सेना की गाथा होगी जीवंत
30 मिनट के मल्टीमीडिया शो में युद्ध, वीरता और आधुनिक सेना की झलक
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ छावनी स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक में शनिवार को अत्याधुनिक लेजर, लाइट और साउंड शो की शुरुआत हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।
4.png)
करीब 30 मिनट का यह हिंदी मल्टीमीडिया शो आधुनिक प्रोजेक्शन, साउंड और लाइटिंग तकनीक के जरिए भारतीय सेना के इतिहास, उसकी प्रमुख सैन्य उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। इसमें 1947-48, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के साथ ‘ऑपरेशन मेघदूत’ और ‘ऑपरेशन विजय’ जैसी अहम सैन्य कार्रवाइयों को प्रमुखता से दिखाया गया है।
5.png)
शो में मध्य कमान की भूमिका, अवध क्षेत्र की सैन्य परंपरा और परमवीर चक्र विजेताओं की वीरता को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
