आशा भोसले के निधन पर सीएम योगी समेत मंत्रियों ने जताया शोक, कहा- स्वर-सम्राज्ञी के निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर अपने शोक संदेश में कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित महान सुर-साधिका आशा भोसले का निधन अत्यंत दुःखद है और यह कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के हृदय में गूंजते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों राकेश सचान, योगेन्द्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, संदीप सिंह व रजनी तिवारी ने अपने संयुक्त शोक संदेश में कहा कि भारतीय संगीत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

संबंधित समाचार