Varanasi News: होटल में लगी भीषण आग, पांच झुलसे

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वाराणसीः वाराणसी के नई सड़क इलाके में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे होटल एचएम इंटरनेशनल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद होटल में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घंटों की प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में पांच लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग किस ओर से शुरू होकर विकराल रूप ले ली, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। रात का समय होने के कारण अधिकांश लोग सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अग्निशमन दल ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

पुलिस के अनुसार, घटना काफी रात में हुई, आग पूरी तरह फैल चुकी थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। घायलों में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, उनके बच्चे शिवाय (7) और शानवी (4) के अलावा मुंबई निवासी साहिल शामिल हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...