आईपीएल 2026 : गुजरात के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया है। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज खुलकर खेलें। हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट गया है, हमने सबकुछ ट्राई कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करके भी देख लिया है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को वो फ्रीडम देकर टोटल को डिफेंड करना ज्यादा सही फ़ैसला हो सकता है। कई बार आपको डाटा और स्टैट्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। आप एक टीम के तौर पर क्या महसूस करते हैं और आप क्या करना चाहते हैं, इस पर देखना चाहिए। जैसा मैंने कहा कि हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट अभी रहा है, हम चीजों को बदलना चाहते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा सही फैसला है।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाज़ी करते। मुझे हमेशा लगता है कि मौसम थोड़ा गर्म होता जा रहा है, इसलिए शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। हमने पिछले 3-4 मैचों में ऐसा नहीं देखा है, लेकिन जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे और मौसम और गर्म होगा, शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि टीम कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

केकेआर (एकादश) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफ़र्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

जीटी (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित समाचार