UP: अमृत भारत एक्सप्रेस से महिलाओं ने लगा दी छलांग...मची अफरा-तफरी, 15 मिनट रोकी गई ट्रेन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर चलती अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से महिलाएं कूद गयी। इस दौरान ट्रेन पर अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंची और कूदी महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाएं किसी को ट्रेन पर चढ़ाने आई थी और प्लेटफार्म टिकट न होने पर रशीद काटी गयी।
आनंद बिहार से हावड़ा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को प्लेटफार्म एक पर एक बजकर 44 मिनट पर आकर रुकी। कुछ पश्चिम बंगाल की महिलाएं किसी को ट्रेन में चढ़ाने के लिए आयी थी। महिलाओं ने रिश्तेदार को को कोच के अंदर बैठा दिया। इस दौरान दो मिनट ट्रेन लखनऊ के लिए चल दी। चलती ट्रेन से महिलाएं और पुरुष कूदने लगे। जो प्लेटफार्म कूद-कूदकर गिर गयी। किसी ने ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोक दिया।
महिलाओं के ट्रेन से कूदने पर प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गयी। आरपीएफ, रेलवे अधिकारी और टीटीई स्टाफ एकत्रित हो गए। आरपीएफ ने इन महिलाओं को पकड़ लिया और पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि किसी रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाने आए थे और ट्रेन चल दी तो मजबूरन कूदना पड़ा। इधर लोको पायलट ने चेन पुलिंग की सूचना दी। कैरिज विभाग के कर्मचारी ट्रेन में पहुंचे और वैक्यूम को ठीक किया। महिलाओं के पास प्लेटफार्म टिकट न होने पर उनकी रशीद काटी गयी। ट्रेन की दो बार चेन पुलिंग हुई। अमृत भारत ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही और लखनऊ के लिए रवाना हो गयी।
