कानपुर : पंक्ति में बैठे डीएम... जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण कक्ष में आज सामान्य दिन जैसा कुछ नहीं था। सामने जनगणना की बारीकियां समझाई जा रही थीं और उन्हीं पंक्तियों में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मतगणना कार्मिकों के साथ बैठकर पूरा सत्र समझ रहे थे। फील्ड ट्रेनर आलोक यादव द्वारा संचालित प्रशिक्षण सत्र को जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक देखा। बीच-बीच में कार्मिकों से संवाद कर उन्होंने उनकी समझ परखी और उन्हें इस दायित्व की महत्ता समझाई।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यही आंकड़े आगे चलकर देश की नीतियों की दिशा तय करते हैं, इसलिए हर प्रविष्टि पूरी सटीकता और जिम्मेदारी के साथ दर्ज की जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्मिकों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के अंतर्गत उनके द्वारा संकलित की गई सूचनाये राष्ट्र के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं। 15 प्रशिक्षण स्थलों पर 172 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से कुल 10,467 जनगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

केआईटी केंद्र पर 250 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया। जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और जनसंख्या का विवरण संकलित करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता